जमशेदपुर, मार्च 6 -- जमशेदपुर । एमजीएम अस्पताल में मरीजों के नामांकन से डिस्चार्ड तक की सारी प्रक्रिया अब सी-डैक सॉफ्टवेयर से होगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर अपलोड कर दिया गया है। सी-डैक सॉफ्टवेयर के बारे में कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया गया है। वहीं ईएनटी सहित एक अन्य विभाग में ऑनलाइन पर्ची मरीजों को लिखा जा रहा है। विभिन्न विभगों को एक कंप्यूटर दे दिया गया है ताकि वे लोग भी अपन ऑनलाइन काम शुरू कर सकें। फिलहाल मरीजों का एडमिशन इस सॉफ्टवेयर से हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...