नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी से नाराज करीब 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और घेराव किया। अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अभ्यर्थियों की बातें सुनीं। इसके बाद ऐक्शन में आए ब्रजेश पाठक ने यूपीएसएसएससी के चेयरमैन को फोन लगा दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की परेशानी से चेयरमैन को अवगत कराया। ब्रजेश पाठक से मुलाकात के बाद अभ्यर्थियों को यूपीएसएसएससी के चेयरमैन एसएन साबत से मुलाकात का समय दिया गया है, जिसमें वे अपनी मांगों को रखेंगे। अभ्यर्थियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान निकालने की अपील की है। अभ...