लखनऊ, सितम्बर 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर (सिविल) भर्ती प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी से नाराज करीब 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास पर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और घेराव किया। अभ्यर्थियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया सालों से ठप पड़ी है और अभिलेख सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन) जैसी अहम प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हो सकी है, जिससे हजारों उम्मीदवारों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। अभ्यर्थी गौरव ने बताया कि विज्ञापन संख्या 08/2024 के तहत वर्ष 2024 में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के कुल 4612 पदों पर वैकेंसी जारी हुई थी। इसके लिए लगभग 26,000 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से क...