भर्ती में केवल बीएड और पीजी में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता का विरोध
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के नए नियमों के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक चंद्र प्रकाश को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने परास्नातक में 50 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता को समाप्त करने, नियमानुसार पूर्व से नियुक्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को अनुभव के आधार पर बीएड प्रशिक्षण से छूट प्रदान करने तथा बीएड के समकक्ष (एलटी आदि) प्रशिक्षणों को स्वीकार करने की मांग की। प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि लगभग 13 साल बाद प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है लेकिन शासन और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने तीन सितंबर को अर्हता में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.