भर्ती में अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी से मिले नर्सिंग अधिकारियों
देहरादून, अगस्त 14 -- नई दिल्ली। उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। शुक्रवार को मुलाकात के दौरान नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं, भर्ती नियमावली में बार-बार किए जा रहे बदलाव तथा नर्सिंग अभ्यर्थियों के साथ कथित वादा खिलाफी समेत अन्य मुद्दों से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किए जाने से लंबे समय से सरकारी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.