हमीरपुर, मार्च 22 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर बरती जाने वाली लापरवाही ने एक सांस के मरीज की जान ले ली। शनिवार की देर रात मरीज को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की निगरानी में उपचार हुआ। लेकिन फाइल नहीं बनाई गई। रविवार की सुबह 11 बजे मरीज को भर्ती वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन फाइल के अभाव में वहां इलाज ही शुरू नहीं हुआ। दिन के तीन बजे के आसपास मरीज की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने दौड़भाग शुरू की। पता चला कि अभी मरीज की फाइल ही नहीं बनी। जैसे-तैसे फाइल बनने के बाद उपचार शुरू हुआ और रात आठ बजे मरीज की मौत हो गई। सीएमओ ने प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही है। शहर के रमेड़ी जेल तालाब रोड निवासी 61 वर्षीय रामहेत को शनिवार/रविवार की रात दो बजे के आसपास पत्नी सीमा परिजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.