बुलंदशहर, मार्च 24 -- औरंगाबाद। क्षेत्र के अमर सिंह पीजी कालेज लखावटी में आशुलिपिक के रिक्त पद चल रही भर्ती प्रक्रिया में धांधली बाजी किये जाने को लेकर छात्र नेता पुलकित शर्मा और सपा छात्र सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष हर्ष ठाकुर ने अपने समर्थकों के साथ कालेज पहुंचकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे छात्र नेताओं ने कालेज प्रशासन पर अनियमिता बरतने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त आशुलिपिक पद पर अपराधिक प्रर्वति वाले युवक को नियुक्त किये जाने का प्रयास किया जा रहा। इसके बाद उन्होंने प्रोफेसर आरके सिंह को ज्ञापन सौंपा। उक्त मामले में कालेज के प्राचार्य राजेन्द्र सिंह से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.