हरदोई, जनवरी 3 -- हरदोई। सवर्ण चेतना सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदर्श दीपक मिश्र ने मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र दिया। भर्ती प्रक्रिया में सानान्य वर्ग के युवाओं की आयु संबंधी समस्या का समाधान कराने की मांग की। हाल ही में उ.प्र. पुलिस में आरक्षी पीएसी, जेल वार्डर व समकक्ष पदों पर भर्तियां आमंत्रित की गई हैं। सामान्य वर्ग के लाखों युवा पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ भर्तियों की तैयारी कर रहे थे। वे इन भर्तियों में केवल आयु सीमा के कारण सुअवसर से वंचित हो रहे हैं। ये युवा वर्षों से कठिन परिश्रम करते हुए शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक रूप से स्वयं को तैयार करते रहे। परंतु भर्ती प्रक्रिया में शामिल न होने के कारण उनकी आयु सीमा निकलती चली गई। आयु सीमा के कारण योग्य अभ्यर्थियों का चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाना न केवल उनके लिए बल्कि उनके परिवारों के ल...