भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच की मांग
घाटशिला, अगस्त 2 -- घाटशिला। झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई ने शनिवार को राज्यपाल के नाम घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। भाजपा ने वर्ष 2019 के बाद आयोजित सभी विवादित भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन, जेपीएससी से जुड़े दोषियों पर कानूनी कार्रवाई, संबंधित सदस्यों को हटाने तथा उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजयुमो ने सौंपा ज्ञापन साथ ही मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.