प्रयागराज, जुलाई 24 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में शॉर्टलिस्टिंग नीति एवं लेखपाल भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रयागराज के प्रतियोगी छात्रों ने गुरुवार को लखनऊ जाकर आयोग के सचिव को ज्ञापन सौंपा। प्रतियोगी छात्र समिति के संयोजक आशुतोष पांडेय ने ज्ञापन देते हुए लेखपाल भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा परीक्षा दोबारा कराने की मांग की। कहा कि जूनियर असिस्टेंट भर्ती में लगभग 60 गुना और लेखपाल भर्ती में तकरीबन 45 गुना अभ्यर्थियों को अवसर दिया गया। वहीं लोअर पीसीएस भर्ती में कम अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया गया है। अलग-अलग मानक अपनाना न्यायसंगत नहीं है। यह भी पढ़ें- प्रतीक्षा सूची की व्यवस्था बहाल करने पर अड़े प्रतियोगी लिहाजा लोअर पीसीएस में भी 60 गुना अभ्यर्थियों ...