भर्ती परीक्षा घोटाले पर संसद परिसर में भाजपा सांसदों का प्रदर्शन
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- जमशेदपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, सांसद विद्युतवरण महतो समेत झारखंड के लोकसभा और राज्यसभा सांसदों ने संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन प्रदर्शन किया। उन्होंने झारखंड में जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल भर्ती परीक्षाओं में कथित महाघोटाले का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। सांसदों ने तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया और कांग्रेस पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी से हस्तक्षेप कर मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगने की अपील की। प्रदर्शन में ढुल्लू महतो, कालीचरण सिंह, बीडी राम, प्रदीप कुमार वर्मा और मनीष जायसवाल भी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा ने किया मौन उपवास, सीबीआई जांच की मांग यह भी पढ़ें- जेपीएससी-जेएसएससी में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने निकाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.