भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे खुद का तंत्र स्थापित करेगा
नई दिल्ली, जून 13 -- नीट पेपर लीक मामले को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे की परीक्षाओं के आयोजन के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसियों पर निर्भरता समाप्त करने जा रहे हैं। अब रेलवे का अपना खुद का परीक्षा तंत्र स्थापित करेगा। मालूम हो कि रेलवे दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा आयोजित कराती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे के भीतर ही एक स्वायत्त परीक्षा संचालन विंग स्थापित की जाएगी। इसके तहत रेलवे क्लोज्ड लूप डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करेगी, जिसके लिए रक्षा मानकों वाले लाखों हाईटेक टैबलेट्स खरीदने की फाइल को वित्तीय मंजूरी के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। उनमें कोई सामान्य ऑपरेटिंग सिस्टम (जैसे विंडोज या एंड्रॉइड) नहीं होगा, बल्कि वे सिर्फ एक सिंगल फर्मवेयर पर काम करेंगे। इनमें न तो कोई पेनड्राइव लगाई जा सकेगी और न ही इन्हें किसी बाहरी वाई-फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.