भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता बहाल करे सरकार : आजसू
रांची, जुलाई 26 -- रांची, विशेष संवाददाात। आजसू के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने कहा है कि राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में सामने आए विवाद, अनियमितताओं तथा हालिया जेपीएससी परीक्षा से जुड़े कथित मेधा घोटाले की सीआईडी जांच और गिरफ्तारियों ने युवाओं व अभिभावकों का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद जिन संस्थाओं से निष्पक्ष भर्ती की अपेक्षा थी, वे लगातार विवादों में रही हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, कथित सेटिंग, परीक्षा एजेंसियों की भूमिका और भ्रष्टाचार के आरोपों ने झारखंड की छवि को भी प्रभावित किया है। उन्होंने परीक्षा संचालन करने वाली एजेंसियों के चयन, उनकी तकनीकी क्षमता, पृष्ठभूमि और अनुबंध प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोजगार के लिए राजद प्रतिबद्ध: आबिद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.