प्रयागराज, मई 27 -- मम्फोर्डगंज स्थित शिवाजी पार्क में बुधवार को प्रतियोगी छात्रों ने लेखपाल, उत्तर प्रदेश सब-इंस्पेक्टर (यूपीएसआई) तथा एसएससी जीडी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियां सामने आने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनका कहना था कि परीक्षा कराने वाली संस्थाएं अपनी जिम्मेदारियों का निष्पक्ष ढंग से निर्वहन नहीं कर पा रही हैं, जिससे प्रतियोगी छात्रों का भरोसा कमजोर पड़ता जा रहा है। छात्रों ने विशेष रूप से लेखपाल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों की जांच कराने और यूपीएसआई परीक्षा का स्कोर कार्ड जल्द जारी करने की मांग की।छात्र यह भी पढ़ें- BPSSC : बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती मुख्य प...