बुलंदशहर, जून 27 -- कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में मरीज को भर्ती न करने का मामला सामने आया है। जहांगीराबाद निवासी युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तुरंत जहांगीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन जब जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे, तो वहां तैनात स्टाफ ने भर्ती करने से मना कर दिया। परिजन काफी देर तक गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। मजबूरन घायल अस्पताल परिसर के फर्श पर ही लेट गया। सीएमएस को सूचना मिलने के बाद भर्ती किया गया। यह भी पढ़ें- भर्ती न होने पर जिला अस्पताल में फर्श पर लेटा मरीज जिला पुरुष और महिला अस्पताल में लापरवाही बरतने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। जहांगीराबाद निवासी गुडडू सड़क दुर्घटना में...