गैरसैंण, मार्च 9 -- Gairsain Budget Session: चुनावी साल में जहां एक तरफ पुष्कर धामी सरकार बजट सत्र में बैटिंग के मूड में है तो कांग्रेस ने बजट सत्र के दौरान सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। सत्र की अवधि बढ़ाने के साथ भर्ती घोटालों की जांच, महिला अपराधों में वृद्धि और अंकिता भंडारी, भ्रष्टाचार, महंगाई और गैरसैंण की उपेक्षा, बुनियादी सुविधाओं की कमी, आपदा व स्वास्थ्य, शिक्षा के मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की तैयारी है। राज्यपाल के अभिभाषण के तुरंत बाद बजट पटल पर रखे जाने का भी विरोध होगा। विपक्ष का आरोप है कि इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध सदन में किया जाएगा। रविवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंड) स्थित शासकीय आवास में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य की अध्यक्षता में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक हुई। जिसमें कांग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.