जामताड़ा, जून 13 -- जामताड़ा। जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय भर्ती कैंप का आयोजन किया गया। डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर आयोजित कैंप में बिरसा सिक्योरिटी, चैंपियन सिक्योरिटी और कमांडो सिक्योरिटी फोर्स ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया में 09 युवाओं का चयन किया गया। जबकि 1 अभ्यर्थी को शॉर्टलिस्ट किया गया। मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू ने युवाओं से झार नियोजन पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की। इस अवसर पर नियोजनालय के अधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- हिलसा में आज लगेगा शिविर, युवाओं को मिलेगी नौकरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...