लखनऊ, मार्च 18 -- बेरोजगार आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों ने लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र के आवास का घेराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अभ्यर्थियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से आयुर्वेदिक बेरोजगारों फार्मासिस्ट की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। आवेदन के बाद मामला कोर्ट में हैं। अब तक 53 तारीखें लग चुकी हैं। अभ्यर्थी मानक राय ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया कोर्ट केस के कारण अटकी हुई है। लगातार बढ़ती तारीखों से अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है। सरकारी पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी न होने के कारण मामला लंबित चल रहा है, जिससे नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अभ्यर्थी ने बताया कि पूरे प्रदेश में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के लगभग 60 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.