भर्तियों में पेपर लीक को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर, जून 15 -- रामपुर मनिहारान। सोमवार को राष्ट्रीय शोषित दल के कार्यकर्ताओं ने परीक्षा पत्र लीक होने को लेकर तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। राष्ट्रीय शोषित दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट एनपी आनन्द के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं, युवाओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि सभी भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक करने वाले व्यक्तियों एवं संगठित गिरोहों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए। परीक्षा प्रणाली को पूर्णत: पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से सुरक्षित बनाया जाए। पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को शीघ्र दंडित किया जाए। पेपर लीक मामलों की सुनवाई हेतु परीक्षा विशेष फास्ट टैक न्यायलय गठित किया जाए। जिन परीक्षार्थियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.