भर्तियों में आरक्षण घोटाले का दावा, सपा ने सरकार को घेरा
सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर, संवाददाता। सरकारी भर्तियों में आरक्षण नियमों की अनदेखी कर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के अधिकारों का हनन किए जाने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। अंबाला रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में हुई 22 भर्तियों में पीडीए वर्ग के 14,514 पदों का नुकसान हुआ है। चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 65 हजार शिक्षक भर्ती समेत कई विभागों की नियुक्तियों में आरक्षण व्यवस्था का सही पालन नहीं किया गया। उन्होंने विभिन्न भर्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि आरक्षित वर्ग के पदों में कटौती की गई। कहा कि यह आंकड़े सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर तैयार पीडीए ऑडिट रिपोर्ट पर आधारित हैं। उन्होंने आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.