आरा, मार्च 31 -- शाहपुर। उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरौली में पीटीएम का भव्य आयोजन किया गया। बैठक में सभी संस्था से अभिभावकों ने भाग लिया और आपने-अपने सुझाव व दिशा-निर्देश दिये। बैठक में अभिभावक गोष्ठी में 41 बच्चों के वार्षिक मूल्यांकन के उपरांत उनकी शैक्षिक प्रगति की रिपोर्ट प्रकाशित की गई। विद्यालय परिवार की तरफ से सभी विलय के पांच टॉपर को पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया। प्रत्युष मिश्रा को स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। संजय गुप्ता ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में भावना का विकास होता है। बैठक में प्रधानाध्यापक संजय गुप्ता, उषा कुमारी, शिक्षक विंध्याचल वर्मा, मिथिलेश ओझा, सौरभ राय, हेमंत कुमार, देवेंद्र कुमार, शशिरंजन सहित कई शिक्षक और गणमान्य लोगों ने प्रमुख रूप से भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.