अमरोहा, जून 12 -- मंडी धनौरा। शातिर युवक ने महिला के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपये कीमत के जेवरात बरामद किए। जानकारी के अनुसार बीती छह जून को नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी पिंकी देवी के घर में चोरी की वारदात अंजाम दी गई थी। चोरों ने घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। वारदात की जानकारी के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। शक होने पर पिंकी के घर पर आने-जाने वाले गांव आशिकपुरा निवासी जगबीर पुत्र समरपाल से भी पूछताछ की गई, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। यह भी पढ़ें- भरोसे का फायदा उठाकर घर से उड़ाए लाखों के जेवरात, पुलिस ने दबोचा पुलिस के मुताबिक जगबीर का पीड़ित के घर आना-जाना था। इसी दौरान उ...