राजन शर्मा, फरवरी 24 -- दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और चोरी की हैरान करने वाली घटना घटी जिसमें चोर को कोई और नहीं उसका लिव-इन पार्टनर ही निकला। पीड़िता एक निजी कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत है। उसने 16 फरवरी को अपने घर से गहने और नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला कि चोरी किसी बाहरी ने नहीं बल्कि उनके लिव-इन पार्टनर ने की थी। लिव-इन पार्टनर ने फ्लैट की नकली चाबी बनवाकर वारदात को अंजाम दिया था।लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार एक अधिकारी ने बताया कि मैदान गढ़ी थाना पुलिस ने 22 फरवरी को संगम विहार इलाके से चोरी के मामले में शिकायतकर्ता के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 38 वर्षीय सुधीर कुमार के पास से चोरी की ज्वैलरी और कैश सहित कुल 15 लाख रुपए की सम्पत्ति बरामद की है। आरोपी ने डुप्...