भरे बाजार में सर्राफ की दुकान से बदमाश ने पांच लाख रुपये की अंगूठियां लूटीं
इटावा औरैया, अप्रैल 2 -- भरथना, संवाददाता। कस्बा के तिलक रोड स्थित मुख्य बाजार बजाजा लाइन में गुरुवार देर शाम एक सर्राफा दुकान पर लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। नितिन आभूषण भंडार पर ग्राहक बनकर आए एक युवक ने सोने की अंगूठियों से भरी थैली छीनकर भाग निकला। भरे बाजार में हुई इस घटना से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। नितिन आभूषण भंडार के मालिक सचिन अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ग्राहक बनकर आया और सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। दुकानदार ने भरोसा करते हुए करीब दस सोने की अंगूठियों से भरी थैली निकालकर उसे दिखानी शुरू की। तभी मौका पाकर युवक ने अचानक थैली छीन ली और दुकान से बाहर की ओर भाग निकला। दुकानदार सचिन ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह झटका देकर भाग गया। इस दौरान उसकी ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.