भरे बाजार में किशोर ने दौड़ाया ट्रैक्टर, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप
देवरिया, जून 20 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टिकमपार में एक किशोर द्वारा दोस्तों के साथ ट्रैक्टर लेकर भरे बाजार में निकलने और चौराहे पर तेज रफ्तार से दौड़ाने का मामला सामने आया है।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक किशोर ट्रैक्टर चला रहा है, जबकि उसके दो साथी उसी ट्रैक्टर पर बैठे हुए हैं। हालांकि इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता है।यह घटना टिकमपार चौराहे की बताई जा रही है, जहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है। अचानक किशोर के ट्रैक्टर दौड़ाते देख राहगीर सहम गए और किसी अनहोनी की आशंका से इधर-उधर हटने लगे।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.