रामपुर, मार्च 13 -- रामपुर। गुजरात की रियासत रहे भरूच के शाही परिवार का नेतृत्व कर रहे नवाब हाजी मिर्जा वजाहत अली खान बहादुर ने रामपुर के अंतिम शासक नवाब रज़ा अली खां के पौत्र नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां को नाइट ग्रैंड कमांडर श्रेणी में रॉयल ऑर्डर ऑफ द लायन सम्मान प्रदान किया है। शाही ख़ानदान भरूच के शाही रीति-रिवाज और इस ऑर्डर के नियमों के अनुसार नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां को नाइट ग्रैंड कमांडर की श्रेणी में रॉयल ऑर्डर ऑफ द लायन से सम्मानित करते हुए इससे संबंधित सभी अधिकार और विशेषाधिकार भी प्रदान करने की घोषणा की गई है। यह सम्मान प्रतिष्ठित रियासती परिवारों के बीच मित्रता और आपसी सम्मान का प्रतीक है। नवाब काज़िम अली खां ने बताया कि नवाब हाजी मिर्जा वजाहत अली खान बहादुर को भी रामपुर राजपरिवार का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.