भरी शादी में पत्नी को मारी गोली; फिर खुद कर ली आत्महत्या; राजस्थान में खौफनाक कांड
भरतपुर, मई 1 -- राजस्थान में भरतपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रुपवास थाना क्षेत्र में सिंघावली गांव में शुक्रवार को अपने मायके के एक शादी समारोह में आई पत्नी को उसके पति ने गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश अंतर्गत खेरागढ़ के बरुअर निवासी राघवेंद्र और घायल पत्नी की पहचान राधिका के रूप में हुई है। शादी समारोह में अचानक हुई गोलीबारी से हड़कंप के साथ भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से घायल हालत में पति पत्नी को रूपवास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राघव को मृत घोषित कर दिया जबकि राधिका को गंभीर हालत में भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव अस्पताल के शवगृह में रखवाया है। घायल पत्नी की हालत भी नाजुक बतायी जा रही है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.