भरी कोर्ट में गोली..., से हरियाणवी सिंगर अंकित बना स्टार, हत्या से दो घंटे पहले मर्डर वाला गाना
नई दिल्ली, अगस्त 28 -- यूपी के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बुधवार को सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दबंग छवि वाले अंकित को 'भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान...' गाने ने स्टार बना दिया था। उनके गीतों में अक्सर हथियार, लड़ाई और एसयूवी वाहनों के दृश्य प्रमुखता से दिखाई देते थे। हत्या के दो घंटे पहले भी अंकित ने 'मर्डर' वाला एक गाना पोस्ट किया था। इसके बोल हैं 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर'। पिछले महीने उनके एलबम 'बेबी बदमाश' रिलीज हुआ था। यह गाना उसी एलबम का है। संयोग देखिए, गाना आने के ठीक बाद ही सड़क पर उन्हें मार दिया गया। भरी कोर्ट में गोली... वाला गाना अंकित के जीवन में टर्निंग प्वाइंट था। इस गीत को यूट्यूब पर करीब 5.4 करोड़ व्यूज मिलने की रिपोर्ट है। इसके बाद अंकित का नाम हरियाणा ही नहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.