भरावन में विकास कार्यों के लिए 2.92 करोड़ रुपये का प्रस्ताव
हरदोई, जून 10 -- अतरौली। ब्लॉक भरावन के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 92 लाख रुपये के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रवाल का ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने कहा कि पद और समय स्थायी नहीं होते, इसलिए जनप्रतिनिधियों को अपने कार्यकाल में अधिक से अधिक विकास कार्य कराने चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाया गया है, उसी प्रकार 20 जुलाई के बाद सरकार ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक नियुक्त कर सकती है। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों के मानदेय में वृद्धि तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मानदेय दिए जाने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया है। ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह तोमर ने बैठक के दौरान सभागार का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.