हरदोई, नवम्बर 25 -- भरावन। बीवीएम इंटर कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद अशोक रावत ने दोनों टीमों अतरौली और मोहनलालगंज के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट का टॉस सिक्का उछालकर कराया। इसके बाद उन्होंने कबूतर उड़ाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। कर्नल आदित्य प्रताप सिंह व सांसद अशोक रावत ने वर्ष 2025 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। सांसद ने छात्रों को मेडल पहनाकर तथा सामान्य ज्ञान की पुस्तक भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। हाईस्कूल वर्ग में अर्चना ने 81 प्रतिशत और आशुतोष सिंह ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कृषि विज्ञान (कक्षा 11) में शिवानी 77.7 प्रतिशत , अनुराधा 74 प्रतिशत और विशालिनी 73 प्रतिशत अंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.