बागेश्वर, मार्च 11 -- पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के भराड़ी बाजार पहुंचने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। भराड़ी बाजार पहुंचते ही लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों ने पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने उनसे क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं तथा विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा भी की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भगतदा ने भी लोगों से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया तथा क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर तथा आसपास के क्षेत्रों से उनका विशेष लगाव रहा है और यहां के लोगों का स्नेह...