बागेश्वर, अप्रैल 28 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिले में जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार रात से भराड़ी बाजार के पार स्थित जंगल धधक रहे हैं, जबकि जिला मुख्यालय के समीप कठायतबाड़ा क्षेत्र का जंगल भी आग की चपेट में आ गया। आग के कारण वातावरण दूषित हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम भराड़ी बाजार के सामने जंगल में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज लपटों के बीच पूरा जंगल रातभर जलता रहा। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। यह भी पढ़ें- भराड़ी व कठायतबाड़ा के जंगल रातभर जलते रहे इधर, कठायतबाड़ा स्थित भगवती मंदिर के पास भी जंगल में आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलने लगी। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.