दरभंगा, फरवरी 23 -- सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर भराठी में रविवार की अलसुबह हेअर ऑयल लदे कंटेनर ने बाइक को ठोकर मार दी। इसके बाद कंटेनर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम के साथ पहुंची सिमरी पुलिस ने आग पर काबू पाया। बताया गया है कि कंटेनर ट्रक यूपी के बदायूं से गुवाहाटी जा रहा था। भराठी वृहद आश्रय गृह के पास जैसे ही कंटेनर ने बाइक को ठोकर मारी, बाइक कंटेनर के नीचे घसीटाने लगी। इससे हुई स्पार्किंग के कारण कंटेनर में आग लग गई। मौके पर बाइक सवार नहीं मिल पाया। पुलिस बाइक सवार के संबंध में जानकारी प्राप्त कर रही है। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बाइक चालक का पता लगाया जा रहा है और घटना की छानबीन की जा रही है। यूपी के बदायूं निवासी गाड़ी चालक विपिन कुमार ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.