देवरिया, दिसम्बर 22 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के भरहेचौरा गांव के सामने छोटी गण्डक नदी पर पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शासन ने इसके लिए 24 करोड़ 99 लाख की लागत से दीर्घ सेतु बनाने की अनुमति दे दी है। इस पुल के बन जाने से करीब 30 गांव के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया की पहल पर सेतुनिगम विभाग ने नवम्बर 24 में ही इसका सर्वे करते हुए स्टीमेट तैयार किया था। 133 मीटर लम्बे इस पुल के लिए शासन से 24 करोड़ 99 लाख का बजट स्वीकृत किया गया है। इस पुल की चौड़ाई 7.5 मीटर है तथा दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ फीट का फुटपाथ बनेगा। इसके अलावा इस पुल में आधे मीटर का क्रैश बैरियर भी बनेगा। भरहेचौरा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह ने इस पुल निर्माण के लिए विधायक सुरेन्द्र चौरसिया तथा अन्य जनप्रतिनिधियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.