भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर लोगों को धूप से नही होना पड़ेगा परेशान
कौशाम्बी, मई 21 -- भीषण गर्मी से लोगों को बचाने के लिए नगर पालिका भरवारी ने एक पहल शुरू की है। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लगभग 100 फीट के क्षेत्र में लोगों को धूप से परेशान नहीं होना पड़ेगा। जब भरवारी की रेलवे क्रॉसिंग बंद होती है तो तेज धूप से लोगों को बहुत परेशानी होती है। इससे बचाने के लिए ग्रीन नेट यात्री शेड बनवा दिया गया है। नगर पालिका की पहल से लोगों को भारी राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद भरवारी में रेलवे गेट बंद होने पर भीषण जाम लग जाता है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही थी। लेकिन अब उन्हें भीषण गर्मी के बीच रेलवे क्रासिंग पर धूप का सामना नहीं करना होगा। लोगों को समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन द्वारा ग्रीन यात्री शेड लगवा दिया गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.