कौशाम्बी, जून 12 -- नगर पालिका परिषद भरवारी कार्यालय स्थित आंबेडकर भवन प्रांगण में शुक्रवार को एक बहुआयामी और जन-उपयोगी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पीएम स्वनिधि योजना के गौरवमयी छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोक कल्याण मेला कार्यक्रम और विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में योजना के लाभार्थियों, नागरिकों एवं नगर पालिका के कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता को लेकर पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले ऋण, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल लेनदेन पर कैशबैक व स्वनिधि से समृद्धि अभियान की विस्तृत जानकारियां साझा की गईं। प...