कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- जिले के भरवारी कस्बे में सोमवार की सुबह हनुमत निकेतन मंदिर से बाबा खाटू श्याम मंदिर दरबार तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बाबा खाटू श्याम की यह शोभायात्रा विंटेज कार से निकाली गई और पूरे नगर में डीजे के साथ भ्रमण किया गया। शोभायात्रा में जिले भर से आए हुए बाबा श्याम के भक्तों ने डीजे और ढोल नगाड़े की धुन पर नाचते गाते दिखे। इस दौरान शोभायात्रा में स्थानीय भक्तों ने पुष्प वर्षा और गुलाबजल की वर्षा भी की साथ ही जगह-जगह शरबत और प्रसाद वितरण किया गया। यात्रा के दौरान खाटू श्याम के जयकारों से पूरा नगर भक्ति के रस में सराबोर नजर आया। नगर भ्रमण के बाद यात्रा पुन: निर्धारित स्थल पर जाकर समाप्त हुई। कार्यक्रम का आयोजन श्याम मित्र मंडल की ओर से किया गया।-----भंडारा आजभरवारी के नया बाजार स्थित खाटू श्याम मंदिर की स्थापना दिवस के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.