लखनऊ, फरवरी 12 -- भरवारा क्षेत्र में नाले, तालाब और सरकारी जमीन पर कथित कब्जों को लेकर अब प्रशासन ने आक्रामक रुख अपना लिया है। अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने गुरुवार को विस्तृत जांच और पैमाइश के लिए संयुक्त कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में नगर निगम के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। सात दिनों के भीतर आसपास के सभी गाटों की पैमाइश कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। साफ कहा गया है कि नाले की जमीन अलग कराई जाएगी, चकरोड की सीमा तय होगी और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की सच्चाई सामने लाई जाएगी। विधायक बेदीराम के मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद अब मामला पलट गया है। भरवारा मल्हौर वार्ड की पार्षद ममता रावत व उनके पति गौतम रावत ने यहां नाले व चकरोड की जमीन पर विधायक के कब्जे का आरोप लगाया था। जबकि विधायक का आरोप है कि पार्षद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.