टिहरी, जुलाई 19 -- निकटवर्ती महरकांडा गांव में बीती रात अचानक एक मकान भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि मकान में सो रही वृद्धा सौपा देवी पत्नी गमधीरू की नींद घर के अंदर हो रही चट-चट की आवाज से अचानक खुल गयी व तेजी से बाहर को भाग निकली। सौपा देवी के बाहर आते ही मकान भरभरा कर नीचे आ गिरा। घटना में सौपा देवी की जान तो बच गयी मगर घर का सभी सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने की खबर लगते ही ग्रामीण यहां पहुंच गए और राहत के काम में जुट गए। वृद्धा का मलबे में दबा सामान निकालने की कोशिश यहांजारी है। गरीब वृद्धा सौपा देवी मकान पर अकेले ही रहती थी। पिछले हफ्ते ही उसकी लड़की अपने दो बच्चों के साथ यहां से अपनी ससुराल वापस चली गयी थी। जिससे यहां बड़ा हादसा होने से टल गया। गरीब सौपा देवी के घर ध्वस्त होने की सूचना तहसील मुख्यालय को दिये जाने के बाद राजस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.