भरभराकर गिरी बर्फ की फैक्टी, कार क्षतिग्रस्त
बदायूं, मार्च 26 -- एमएफ हाईवे पर स्थित एक बर्फ फैक्ट्री की बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के दौरान अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही मौके पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र में एमएफ हाईवे का है। यहां पर सिंचाई विभाग की कोठी के सामने स्थित गौरव की आइस फैक्ट्री की इमारत अचानक ढह गई। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के बराबर में जेसीबी से नींव की गहरी खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान पानी का रिसाव शुरू हो गया, जिससे बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और पूरी संरचना अचानक भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते बड़ा हादसा टल गया।घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन फैक्ट्री के अंदर लगी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.