फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 10 -- शमसाबाद, संवाददाता। लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। इससे राज मिस्त्री समेत दो लोग दबकर गंभीर रूप से घायल हो गये। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग दौड़े। दोनों को बाहर निकाला। बेला सराय गजा गांव में सुरेश चंद्र मिश्रा के यहां लिंटर पड़ रहा था। दोपहर के समय अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया। इसमें गांव के ही राज मिस्त्री, संजीव और मजदूर रामनाथ मलबे में दब गये। इसको देखते हुये आस पास के लोग दौ़ड़े। दोनों को बाहर निकाला। गृह स्वामी दोनों को गंभीर हालत में इलाज के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्रथम उपचार कर हालत गंभीर देख दोनों को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.