सहारनपुर, मार्च 7 -- सहारनपुर, संवाददाता। मंडी क्षेत्र के धोबीघाट इलाके में शुक्रवार सुबह दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर और आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज धमाके जैसी आवाज के साथ मकान भरभराकर गिर गया। यह देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मंडी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है इस मकान को खरीदने के बाद काफी समय से खाली छोड़ दिया गया था। मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मकान के नीचे पानी की टंकी भी थी, जहां आसपास के लोग पानी भरने आते थे। पुलिस के अनुसार, घटना में किसी जान की अनहोनी नहीं हुई है। पुलिस ने मौके पर बैरिकेडिंग कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.