हाथरस, अप्रैल 18 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव टौड़ में शनिवार को जर्जर सीमेंटेड खंभा भरभराकर गिर गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। टौड़ निवासी 30 वर्षीय नीरज उर्फ भूरा पुत्र श्रीनिवास अपने घर के पास बैठा हुआ था। बराबर में ही खंडरहर नुमा इमारत का जर्जर सीमेंटेड खंभा अचानक गिर गया। इससे नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। नीरज को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- हादसों में पांच घायल, दो की हालत गंभीर जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिजनों शोक में डूब गए। मृतक ने अपने पीछे पांच बेटियां छोड़ी हैं।दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.