देहरादून, मार्च 2 -- टिहरी। संस्कृति विभाग, नरेन्द्र गढ़वाल लोक कला एवं संस्कृति संस्थान की ओर से भरपूरिया गांव में होली मिलन समारोह में कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। भरपूरिया गांव से पुजार गांव होते हुए भैरव देवता मंदिर प्रांगण तक अबीर गुलाल उड़ाकर होली मिलन रैली निकाली और लोगों को आपसी प्रेम भाव से होली मनाने का आहवान किया। होली मिलन कार्यक्रम मे लोक गायक नरेंद्र पंवार व सांस्कृतिक कलाकारों की टीम व प्राथमिक विद्यालय पुजारगांव के बच्चों ने खेलो रे खेलो होली खेलो जैसे पारंपरिक होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिससे पूरा वातावरण सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। होली मिलन कार्यक्रम मे शामिल हुई ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र प्रसाद डिमरी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष कृपाल सिह राणा, व्यापार मंडल लंबगांव के पूर्व अध्यक...