गुमला, जून 19 -- भरनो। भरनो प्रखंड के विभिन्न गांवों से जायरीनों का जत्था शुक्रवार को अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ। परसा निवासी साबिर फरास की अगुवाई में परसा, मलबो, सरगांव, सिंगार, सरई और महुआटोली गांव के जायरीन हजरत मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत के लिए निकले। जायरीन शुक्रवार को महुआटोली चौक पर एकत्रित हुए, जहां से वे रांची के लिए रवाना हुए। रांची से गरीब रथ ट्रेन के माध्यम से अजमेर शरीफ की यात्रा शुरू करेंगे। इससे पहले जायरीन डोरंडा स्थित कुतुबद्दीन रिसाल दारू शाह बाबा की दरगाह पर दुआ मांगेंगे और जुमे की नमाज अदा करने के बाद आगे की यात्रा करेंगे।जत्थे यह भी पढ़ें- किछौछा दरगाह में जायरीनों की उमड़ी भीड़ में मीर आबिद हुसैन, साबिर फरास, सरोज खान, गुलजार मीर, आरिफ खान, इमरान खान, अमजद खान, मीर साजिद, यासीन खान, अयूब खान, संतु खान सहित अ...