गुमला, दिसम्बर 17 -- भरनो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में बुधवार को राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जाहिद अख्तर ने किया। मौके पर सभी उपचाराधीन टीबी रोगियों के बीच निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीबी रोगियों को वेनरेबल ग्रुप और टीबी के लक्षणों की जानकारी दी गई। डॉ. अख्तर ने बताया कि लंबे समय तक खांसी,बुखार, वजन कम होना जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास इस तरह के लक्षण वाले व्यक्ति दिखाई दें तो उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए प्रेरित करें। साथ ही टीबी रोगियों को तंबाकू, गुटखा एवं शराब का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई,ताकि उपचार में बेहतर परिणाम मिल सके। कार्यक्रम में ...