गुमला, दिसम्बर 13 -- भरनो, प्रतिनिधि । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में 10 दिसंबर को दुर्घटना में घायल मरीज के इलाज के दौरान ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट,गाली-गलौज और दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में शनिवार को झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया । धरना में बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए। जिससे आज भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सेवाएं ठप रही। जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ. एसएन चौधरी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि 10 दिसंबर को भरनो अस्पताल में जो हुआ वह अत्यंत निंदनीय है। मौके पर जिला सचिव भूषण कुमार,महेश कुमार सिंह,रामनरेश सिंह, चिकित्सा प्रभारी जाहिद अख्तर सहित रवींद्र कुमार, राणा चंदन सिंह,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.