भरनो व सिसई में क्षत्रिय महासंघ की पुनर्गठन बैठक 13 को
गुमला, जून 11 -- भरनो। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, गुमला जिला समिति की बैठक में लिए गए सर्वसम्मत निर्णय के आलोक में सभी प्रखंड समितियों के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में भरनो एवं सिसई प्रखंड में बैठक आयोजित कर नई समिति गठन एवं अन्य सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह ने जानकारी दी कि 13 जूनको भरनो प्रखंड के दो स्थानों पर बैठक होगी। भरनो उत्तरी भाग के लिए अमलिया गांव स्थित पंचायत भवन में सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक तथा दक्षिणी भाग के लिए दतिया गांव चबूतरा में 11.30 बजे से एक बजे तक बैठक निर्धारित है। इसके अलावा सिसई प्रखंड की बैठक दोपहर तीन बजे से 4.30 बजे तक कुदरा स्थित रणजीत नारायण सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रखंड समितियों के पुनर्गठन सहित अन्य सामाजिक मुद्दों पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.