भरनो व करंज थाना परिसर में हुआ पौधरोपण
गुमला, जून 5 -- भरनो। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भरनो एवं करंज थाना परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मिलकर आम,अमरूद, कटहल सहित कई छायादार पौधे लगाए। भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह और करंज थाना प्रभारी करण टुडू ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव आशीष नाथ शाहदेव, मुखिया सुकेश उरांव, अमोद सिंह, अजय गुप्ता समेत अन्य लोग एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बांका: विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ वृक्षारोपण यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस पर हजारीबाग पुलिस ने ली एक जवान एक वृक्ष की शपथ यह भी पढ़ें- पेड़ लगाकर भविष्य को रखें सुरक्षित: एसपी
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.