गुमला, दिसम्बर 11 -- भरनो प्रतिनिधि भरनो पुराना थाना के समीप मंगलवार को बाइक सवार दंपति हाइवा की चपेट में आ गए। दुर्घटना में 30 वर्षीय सिंदूरन बीबी की मौत हो गई,जबकि पति मुजलिम मिरदाहा (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार अपराहन करीब चार बजे की है। जानकारी के मुताबिक दंपति अपने आठ वर्षीय बेटे यासीन मीरदाहा के साथ सूपा गांव से भरनो आ रहा था। वहीं बालू अनलोड कर लौट रहा एक तेज रफ्तार हाइवा सिसई की ओर जा रहा था, उसने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा यासीन कुछ दूरी पर जा गिरा। जिससे उसकी जान बच गई,लेकिन उसके माता-पिता हाइवा के पहिए के नीचे आ गए। सिंदूरन बीबी का सिर चक्का के नीचे आने से वह गंभीर रूप से जख्मी हुईं। हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत भरनो अस्पताल पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.